पानी की मांग को लेकर पंचायत कार्यालय का किया घेराव

रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत कार्यालय का लगभग एक घंटा तक घेराव स्थानीय नागरिको ने पानी की मांग को लेकर किया. ग्रामीणों का कहना है बीते 22 अप्रैल को भी जब पानी की मांग को लेकर कार्यालय का घेराव किया गया था उस वक्त पंचायत कार्यालय का सचिव शांतनु भंडारी ने दो […]
रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत कार्यालय का लगभग एक घंटा तक घेराव स्थानीय नागरिको ने पानी की मांग को लेकर किया. ग्रामीणों का कहना है बीते 22 अप्रैल को भी जब पानी की मांग को लेकर कार्यालय का घेराव किया गया था उस वक्त पंचायत कार्यालय का सचिव शांतनु भंडारी ने दो दिनों के भीतर पानी प्रदान की आश्वासन दिया था.
उन्होंने बताया कि बीते छह माह से तिरात ग्रामंचल के लोगो को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा है. पीएचई विभाग के नलों से पानी तो आ रही है पर पंचायत उसे परिशोधित नहीं कर रही है. ग्रामीण गंदे पानी का प्रयोग करने बीमार हो रहे है. ग्रामवासियों ने बताया की पानी की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है पर हर बार आश्वासन ही मिलता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




