नाबालिग के अपहरण करने का आरोपी पुनः रिमांड पर
Updated at : 27 May 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल इलाके से नाबालिग युवती के अपहरण मामले में अपहत युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार इलाके से इस कांड के मुख्य आरोपी सोनू मंडल के भाई मोनू मंडल को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के पश्चात उसे पुनः रविवार […]
विज्ञापन
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल इलाके से नाबालिग युवती के अपहरण मामले में अपहत युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार इलाके से इस कांड के मुख्य आरोपी सोनू मंडल के भाई मोनू मंडल को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया था.
रिमांड अवधि समाप्त होने के पश्चात उसे पुनः रविवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने इस मामले के मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी तथा उक्त युवती को बरामद करने के लिए पुनः उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की.
सीजेएम ने आरोपी की तीन दिनों की रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस को सौंप दिया. शिकायत के अनुसार बीते सात मई को कुमारबाजार इलाका निवासी सोनू मंडल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की 16 वर्षीया बेटी का अपहरण कर लिया था. इस मामले में सोनू के पिता अशोक मंडल की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




