बोरो सात में दो दिनों से बढ़ी लोडशेडिंग
Updated at : 13 May 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

रात-रात भर जागने की है विवशता, ठंड के सारे यंत्र पड़े ठप बिजली अधिकारियों ने कहा –अत्यधिक लोड, सामान्य में दो दिन बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो सात इलाके में दो दिनों से रात के समय में बिजली गुल हो जाने से लोगो को भारी परेशानी हो रही है. सनद रहे कि नरसिंहबांध, […]
विज्ञापन
- रात-रात भर जागने की है विवशता, ठंड के सारे यंत्र पड़े ठप
- बिजली अधिकारियों ने कहा –अत्यधिक लोड, सामान्य में दो दिन
बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो सात इलाके में दो दिनों से रात के समय में बिजली गुल हो जाने से लोगो को भारी परेशानी हो रही है. सनद रहे कि नरसिंहबांध, शास्त्री नगर, शांतिनगर, ध्रुवडंगाल, श्रीपल्ली आदि इलाकों में रात नौ बजे के बाद से बार बार बिजली गुल हो जा रही है. गरमी में तापमान का पारा 42 डिग्री चला गया है. जिसके कारण वातावरण में रात के समय में उमस बनी रहती है. जिससे गरमी बढने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं.
ऐसे में राहत पाने के लिये पंखे, एसी, कुलर पर निर्भर है.
लेकिन बार बार बिजली गुल होने से रात की नींद दुश्वार हो गयी है. श्रीपल्ली निवासी ममता दास ने बताया कि दो दिन से पारा 43 डिग्री के पार चला जा रहा है. इससे लोग परेशान है. उसके बाद बिजली विभाग की लोड शेडिंग की समस्या से नाक में दम कर रखा है. बड़ों के साथ साथ बच्चो को भी रात भर जाग कर काटना पड़ रहा है. भोर में एक या दो घंटे की नीद हो पाती है.
वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी लिमिटेड के कन्यापुर स्टेशन के पदाधिकारी एस चक्रवर्ती ने कहा कि जिन इलाको में रात में लॉड शेडिंग हो रही है. उन इलाको में लॉड दो सौ एम्पीयर तक बढ़ गया है. इस समस्या का स्थायी व्यवस्था करने में दो से दिन का समय लगेगा. एक दो दिन में स्थायी व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




