डाबर कोलियरी में पांच श्रमिकों के तबादले, सनडे ड्यूटी कटौती के खिलाफ आंदोलन
Updated at : 06 May 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

रूपनारायणपुर : इसीएल के सालानपुर एरिया अंतर्गत डाबर कोलियरी से पांच श्रमिकों को रोल के साथ बनजेमारी कोलियरी में तबादला करने और 72 श्रमिकों के संडे बुकिंग में कटौती करने के खिलाफ सभी यूनियनों ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह से ही कोलियरी में आउटसोर्सिंग और विभागीय कार्य बंद कर दिया. जिसके कारण कोलियरी […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : इसीएल के सालानपुर एरिया अंतर्गत डाबर कोलियरी से पांच श्रमिकों को रोल के साथ बनजेमारी कोलियरी में तबादला करने और 72 श्रमिकों के संडे बुकिंग में कटौती करने के खिलाफ सभी यूनियनों ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह से ही कोलियरी में आउटसोर्सिंग और विभागीय कार्य बंद कर दिया.
जिसके कारण कोलियरी में उत्पादन और डिस्पैच प्रभावित हो गया. अपरान्ह साढ़े तीन बजे बनजेमारी कोलियरी के एजेंट सह प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक एनके सिन्हा के साथ बैठक में दोनों मुद्दों पर सकारात्मक पहल के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (आईएनटीटीयूसी) के शेषनाथ गिरि, सुनील मिश्रा, लालमोहन मंडल, भारतीय कोलियरी मजदूर सभा (सीटू) के संजय चक्रवर्ती, कुबेर राय, कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के भूमिधर मंडल अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे.
एटक नेता श्री सिंह ने बताया कि डाबर कोलियरी में कुल 322 श्रमिक कार्यरत हैं. फिलहाल विभागीय खनन बंद है. डिस्पैच का कार्य चल रहा है. प्रबंधन ने यहां से श्रमिकों को अन्य कोलियरी में तबादला करने का प्रस्ताव दिया था. सभी यूनियनों ने सामूहिक रूप से इसका विरोध किया था.
यूनियनों की मांग थी कि डाबर कोलियरी संलग्न आलकुशा और कुलकानाली में विभागीय कोयला खनन का कार्य आरंभ कर श्रमिकों को वहां कार्य पर लगाया जाये. प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि दोनों जगहों पर सर्वे करने के बाद निर्णय लिया जायेगा. इस मुद्दे को लेकर छह मई को एरिया में यूनियनों के साथ महाप्रबंधक की होने वाली बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लेने की बात हुयी थी.
इसके साथ ही श्रमिकों के प्रोन्नति और 44 श्रमिकों का पद बदलने के मुद्दे पर प्रबंधन ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर लंबित कर दिया था. शनिवार को प्रबंधन ने अचानक तीन डंपर ऑपरेटर, एक डोजर ऑपरेटर और एक वेल्डर हेल्पर का तबादला बनजेमारी कोलियरी में रोल के साथ कर दिया और इन्हें रिलीज भी कर दिया गया.
72 श्रमिकों को सनडे बुकिंग नहीं दी गई. इन मुद्दों को लेकर रविवार की सुबह संयुक्त रूप से सभी यूनियनों ने मिलकर कोलियरी में विभागीय और आउटसोर्सिंग का कार्य बंद कर दिया. अपरान्ह साढ़े तीन बजे एजेंट श्री सिन्हा ने साथ यूनियन नेताओं की बैठक हुयी.
डाबर कोलियरी में उत्पादन बंद होने के कारण 72 श्रमिकों को मोहनपुर, गौरांडी और बनजेमारी कोलियरी में सनडे ड्यूटी दी गई. सभी श्रमिकों ने दूसरी पाली में वहां जाकर संडे ड्यूटी की. रोल के साथ ट्रांसफर होनेवाले पांच श्रमिकों का रोल डाबर कोलियरी किया गया. इसके बाद उन्हें बनजेमारी कोलियरी भेजा गया. अन्य सभी मुद्दों पर महाप्रबंधक के लौटने पर मंगलवार को बैठक में अंतिम निर्णय होने की बात कही गयी. जिसके उपरान्त आंदोलन समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




