ePaper

आसनसोल रेल मंडल में 359 पुरस्कार वितरित

Updated at : 14 Apr 2019 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल रेल मंडल में 359 पुरस्कार वितरित

आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल का 64वां रेल सप्ताह समारोह शनिवार को वि‍वेकानंद इंस्टीच्यूट में आयोजि‍त हुआ. वर्ष 2018-19 के दौरान कार्य निष्पादन के लि‍ए मंडल के वि‍भि‍न्न वि‍भागों के कर्मचारि‍यों को मंडल रेल प्रबंधक पीके मि‍श्रा ने कुल359 पुरस्कार देकर सम्मानित कि‍या. 16 समूह पुरस्कार और 343 व्यक्तिगत पुरस्कार (अधि‍कारी-एक, ग्रुप -सी – 269 […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल का 64वां रेल सप्ताह समारोह शनिवार को वि‍वेकानंद इंस्टीच्यूट में आयोजि‍त हुआ. वर्ष 2018-19 के दौरान कार्य निष्पादन के लि‍ए मंडल के वि‍भि‍न्न वि‍भागों के कर्मचारि‍यों को मंडल रेल प्रबंधक पीके मि‍श्रा ने कुल359 पुरस्कार देकर सम्मानित कि‍या. 16 समूह पुरस्कार और 343 व्यक्तिगत पुरस्कार (अधि‍कारी-एक, ग्रुप -सी – 269 एवं ग्रुप डी – 73) दिये गये.

उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्रा, पूर्व रेलवे महि‍ला कल्याण संगठन की अध्यक्ष भारती मि‍श्रा, अवर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल ने किया. रेल कर्मियों के बच्चों तथा मंडल सांस्कृतिक संगठन ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई.

प्रधान कार्यालय स्तर पर मंडल द्वारा अर्जित शील्डों को संबंधि‍त शाखा अधि‍कारि‍यों द्वारा प्रदर्शि‍त कि‍या गया. मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्रा ने इंजीनि‍यरिंग, वि‍द्युत(सामान्य), कार्मिक, सि‍गनल एवं दूरसंचार वि‍भाग, मंडल सांस्कृतिक संगठन तथा स्काउट भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि को नकद पुरस्कार प्रदान कि‍या. वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ए केसरवानी ने संबोधित किया. सहायक कार्मि‍क अधि‍कारी-II बीएन बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन कि‍या.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola