चार घरों में लगी आग लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर के वार्ड 34 की रेडलाइट एरिया में घटी घटना से आक्रोश पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कारणों की जांच शुरू दुर्गापुर : वारिया फांड़ी अंतर्गत 34 नंबर वार्ड स्थित कादा रोड रेड लाइट इलाके में मंगलवार की रात यौनकर्मियों के चार घरों में आग लग गई. इससे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल […]

विज्ञापन

दुर्गापुर के वार्ड 34 की रेडलाइट एरिया में घटी घटना से आक्रोश

विज्ञापन
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कारणों की जांच शुरू
दुर्गापुर : वारिया फांड़ी अंतर्गत 34 नंबर वार्ड स्थित कादा रोड रेड लाइट इलाके में मंगलवार की रात यौनकर्मियों के चार घरों में आग लग गई. इससे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
उल्लेखनीय है कि कादा रोड रेडलाइट इलाके में यौन कर्मी हर शाम इलाका छोड़ कर अपने-अपने घर चले जाते हैं. डंगाल में सैकड़ो झुग्गी- झोपड़ियां हैं. यौन कर्मी विश्वजीत साधु और मनोवर बीबी ने बताया कि रात के डेढ़ बजे घरों से धुआं देख आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी. चार घरों में रखे टीवी, फ्रीज, पंखा, पलंग और खाने पीने के सामान जल कर राख हो गये.
तीन लाख रूपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई. उन्होंने बताया कि आपराधिक तत्वों ने आग लगाई है. इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola