मंडल रेल प्रबंधक ने दी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 12:48 AM
विज्ञापन
आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में माह-2019 के अंतिम कार्य दिवस 29 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में आद्रा मंडल के कार्मिक विभाग (सेटलमेन्ट अनुभाग) की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया. इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कुल 24 कर्मचारी थे. इस […]
विज्ञापन
आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में माह-2019 के अंतिम कार्य दिवस 29 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में आद्रा मंडल के कार्मिक विभाग (सेटलमेन्ट अनुभाग) की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया.
इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कुल 24 कर्मचारी थे. इस विदाई समारोह में मंडल रेल प्रबंधक शरद कुमार श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक धनेश्वर मोहंता, मंडल कार्मिक अधिकारी प्रसाद बासु, मंडल वित्त प्रबंधक एके चौधुरी के साथ-साथ आद्रा मंडल के कर्मचारी व कल्याण निरीक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों का स्वागत किया तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और सेटलमेन्ट से प्राप्त राशि का उचित उपयोग करने के संबंध में अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया.
सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि वे पुनः नियोजित होना चाहें तो इस संबंध में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार आवेदन करें. मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को स्वयं विदाई उपहार वितरित किया. वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










