मोहल्ले में शराब अड्डे का विरोध करने पर वृद्धा की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के बेनाचिटी राम कृष्ण पल्ली में बीते रात मुहल्ले में चल रहे शराब अड्डा का विरोध करने पर शराबियों ने वृद्धा समेत उनके बेटों की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर ए-जोन फाड़ी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया. अभी तक किसी की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के बेनाचिटी राम कृष्ण पल्ली में बीते रात मुहल्ले में चल रहे शराब अड्डा का विरोध करने पर शराबियों ने वृद्धा समेत उनके बेटों की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर ए-जोन फाड़ी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बेनाचिटी के राम कृष्ण पल्ली में आसपास के बस्ती इलाके के कुछ युवक हर रोज शराब का सेवन करते हैं. बाहरी युवकों द्वारा मोहल्ले में नशा का अड्डा बनाए जाने से मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी होती है. सोमवार की देर रात शुभो बोस दुकान बंद कर अपने भाई के साथ रामकृष्णा पल्ली घर आ रहे थे.

घर के गेट के समीप ही कुछ युवक शराब का सेवन कर रहे थे. शुभो ने उन सभी हटने के लिए बोला उसके साथ बहसबाजी होने लगी. हल्ला होता देख शुभो की वृद्ध मां घर से निकल कर समझाने का प्रयास किया. उसी दौरान शराबियों ने उनकी पिटाई कर दी. पुलिस अधिकारी मोइनुल हक ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. फिलहाल मामले की जांच शराबियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola