नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला समेत छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जज की अनुपस्थिति के कारण सभी को दो दिनों के लिए भेजा जेल कोकोओवेन आनंदपुर बस्ती में होली के दिन हुई थी घटन दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के कोकोबेन थाना इलाके में होली के दौरान नाबालिक लड़की संग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों में एक महिला शामिल है, […]

विज्ञापन

जज की अनुपस्थिति के कारण सभी को दो दिनों के लिए भेजा जेल

विज्ञापन
कोकोओवेन आनंदपुर बस्ती में होली के दिन हुई थी घटन
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के कोकोबेन थाना इलाके में होली के दौरान नाबालिक लड़की संग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों में एक महिला शामिल है, शनिवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां एडीजे (जज) उपस्थित ना रहने के कारण सभी आरोपियों को दो दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया.
सोमवार सभी आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा. पकड़े गए लोगों में बरजोड़ा थाना के माझेर माना स्थित पल्ली श्री कॉलोनी निवासी दीपंकर दत्ता, उसकी पत्नी रिंकु दत्ता, सुनील दत्ता, तापस सरकार, अभिजित विश्वास एवं गोविंदा हवलदार शामिल हैं. इनके खिलाफ भादवि की धारा संख्या 376डी/120 बी आईपीसी 4/6/8 पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है.
उल्लेखनीय है की आनंदपुर बस्ती में होली खेलने के दौरान 16 वर्ष की नाबालिक लड़की को चार युवक अकेलेपन का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती उठा ले गए थे एवं खाली घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों का ध्यान घर की ओर गया.लड़की की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तब तक युवक भाग रहे थे. उसी में स्थानीय लोगों ने दीपक दत्ता, तापस, अभिजीत, सुनील दत्त को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी थी.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चार युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई. खून से लथपथ नाबालिक लड़की को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
पीड़िता ने बताया कि चारों युवक जबरदस्ती उठाकर उसे एक घर में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाकर गलत काम करने लगे थे. पुलिस का कहना है कि पीड़िता एवं दीपंकर दत्ता के साथ रिश्तेदारी थी, होली खेलने के दौरान दीपंकर दत्ता एवं उसकी पत्नी ने मिलकर कुछ दोस्तों के साथ मिलकर गलत हरकत करने का प्रयास किया था. पीड़िता के शिकायत के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola