नाबालिग संग दुष्कर्म का प्रयास, चार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

होली का उठाया लाभ, खाली घर में ले जाकर पिलाई बलपूर्वक शराब दुर्गापुर : कोक ओवेन थाना आंतर्गत आनंदपुर बस्ती में होली के दौरान नाबालिग युवती संग दुष्कर्म करने के प्रयास में चार आरोपियों को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने बताया […]
विज्ञापन
होली का उठाया लाभ, खाली घर में ले जाकर पिलाई बलपूर्वक शराब
दुर्गापुर : कोक ओवेन थाना आंतर्गत आनंदपुर बस्ती में होली के दौरान नाबालिग युवती संग दुष्कर्म करने के प्रयास में चार आरोपियों को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आनंदपुर बस्ती में सभी होली खेलने में मशगूल थे. 16 वर्ष की नाबालिग लड़की को चार युवक बलपूर्वक उठा ले गये एवं खाली घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों का ध्यान घर की ओर गया. कुछ लोग वहां पहुंचे. उन्हें देख युवकों ने भागना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने दीपक दत्ता, तापस, अभिजीत तथा सुनील दत्त को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गये.
पीड़िता क�� गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पीड़िता ने कहा कि सभी युवक उसे उठाकर एक घर में ले गये. उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया. स्थानीय निवासियों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










