ePaper

सांकतोड़िया : उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी इसीएल

Updated at : 04 Mar 2019 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
सांकतोड़िया :    उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी इसीएल

सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि कंपनी कोल इण्डिया की सभी आनुषंगिक इकाइयों में सबसे अग्रणी बनी हुई है. एक भेंट में रविवार को उन्होंने कहा कि सिर्फ संसाधनों के बल पर जंग नहीं जीती जाती, बल्कि जज्बा, चाहत और संघर्ष के बदौलत जीती जाती. […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि कंपनी कोल इण्डिया की सभी आनुषंगिक इकाइयों में सबसे अग्रणी बनी हुई है. एक भेंट में रविवार को उन्होंने कहा कि सिर्फ संसाधनों के बल पर जंग नहीं जीती जाती, बल्कि जज्बा, चाहत और संघर्ष के बदौलत जीती जाती. कंपनी को टीम स्प्रीट की जरूरत है.
चालू वितीय वर्ष में कंपनी उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी. माइनिंग के साथ साथ अन्य सभी संभाग के अधिकारियों को सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कंपनी में समस्या काफी है लेकिन उन सभी समस्याओं का समाधन करना होगा.
श्री मिश्रा ने कहा कि कंपनी का भविष्य उज्जवल है. आने वाले समय में कंपनी को मिले तीन कोल ब्लॉक से उत्पादन शुरू होते ही कंपनी कोल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी में शुमार होगी. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से काम करें तो अधिकारियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है.
कंपनी को वर्ष 2020 -2021 तक 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन करनेवाली कंपनी की श्रेणी में शामिल होना है. इस समय 50.5 मिलियन टन कोयला उत्पाद का लक्ष्य है. कंपनी लॉंग टर्म प्लान पर काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि अभी टीम एकजुट होकर पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से कंपनी के उत्थान के लिए काम कर रही हैं और सुरक्षा के सभी मापदण्डों को अपनाते हुए कोयले की गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन कर रहे हैं ताकि कंपनी के लक्ष्य को पूरा किया जा सके.
उन्होंने कहा कि न केवल कोयले का उत्पादन करना है बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति कर उन्हें संतुष्ट भी करना है. उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक दायित्व को भी बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रयासरत है. सीएसआर समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी चलाया जा रहा जिससे समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola