रिमांड के दौरान चोरी गया मोबाइल फोन बरामद

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत एसबी गोराई रोड में स्थित मोबाइल फोन दुकान से अलग अलग कंपनियों के कुल 66 मोबाइल सेटों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने सीतामढ़ी (बिहार) निवासी वजीर अंसारी को गिरफ्तार किया था. उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस जांच अधिकारी ने रिमांड पर लिया था. रिमांड […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत एसबी गोराई रोड में स्थित मोबाइल फोन दुकान से अलग अलग कंपनियों के कुल 66 मोबाइल सेटों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने सीतामढ़ी (बिहार) निवासी वजीर अंसारी को गिरफ्तार किया था. उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस जांच अधिकारी ने रिमांड पर लिया था.

विज्ञापन
रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने उसे पुनः शनिवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस अदिकारी ने कोर्ट को सूचित किया कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी के निवास में छापेमारी कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया. दुकान के मालिक राजू अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्झकराई थी.
उन्होंने कहा था कि बीते 24 जनवरी की रात रोज की तरह वे अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. अगली सुबह जैसे ही दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान से सैमसंग और ओप्पो कंपनी के कुल 66 मोबाइल सेट गायब हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola