ePaper

पानागढ़ सैन्य ट्रेनिंग सेंटर के निकट ब्लास्ट

Updated at : 22 Feb 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ सैन्य ट्रेनिंग सेंटर के निकट ब्लास्ट

गैस से लगी आग बनी वजह ग्रामीणों ने जतायी बम की आशंका, फॉरेंसिक, सीआइडी भी करेगी जांच पानागढ़ : बुदबुद थाना अंतर्गत पानागढ़ सेना छावनी के निकट पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट के इमामी कारखाना स्थित कोटा गांव में गुरुवार की सुबह एक मकान में विस्फोट हो गया. इसमें धर्मेंद्र सिंह, शंभू गिरि तथा हरि हाजरा घायल […]

विज्ञापन

गैस से लगी आग बनी वजह

ग्रामीणों ने जतायी बम की आशंका, फॉरेंसिक, सीआइडी भी करेगी जांच
पानागढ़ : बुदबुद थाना अंतर्गत पानागढ़ सेना छावनी के निकट पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट के इमामी कारखाना स्थित कोटा गांव में गुरुवार की सुबह एक मकान में विस्फोट हो गया. इसमें धर्मेंद्र सिंह, शंभू गिरि तथा हरि हाजरा घायल हो गये. सभी एचपी कारखाने में ठेका श्रमिक हैं तथा किराये के मकान में रह रहे थे.
स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, दो की हालत गंभीर है.बताया जाता है कि घटना के साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे. बंद मकान का ताला तोड़कर पुलिस अधिकारी मकान के भीतर गये. कमरे का सारा सामान बिखरा या जला हुआ था. मकान की छत उड़ गयी थी. चारों तरफ खून पड़ा था. घर के भीतर दो सिलिंडर सुरक्षित पड़े थे. विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
तीनों घायल ठेकेदार संजीव पाल के अधीन काम करते हैं. उसी ने ग्रामीण सदानंद दास से मकान किराये पर लिया था. विस्फोट स्थल से 500 मीटर की दूरी पर ही सेना की ट्रेनिंग चल रही है.
सहायक पुलिस आयुक्त (कांकसा) संदीप कर्रा ने बताया कि संभवतः गैस रिसाव के बाद माचिस जलाने ही सिलिंडर में विस्फोट हो गया होगा. दो घायलों को पहले ग्रामीण अस्पताल में तथा बाद में राजबांध स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. हरि हाजरा को मामूली चोट आयी है.
ग्रामीण दुर्गादास मंडल ने कहा कि विस्फोट सुबह छह बजे हुआ. रक्त रंजित अवस्था में दो लोग पड़े हुए थे. मकान की छत का आधा हिस्सा विस्फोट के कारण उड़ गया था. घर के भीतर मौजूद सामान बिखरे तथा जले हुए थे. पुलिस इसे सामान्य घटना बता रही है. घटना की फॉरेंसिक और सीआइडी जांच भी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola