जय गांगुली निकला फर्जी सीआरपीएफ कर्मी

खुद को बताया था उसने पुलवामा हमले का प्रत्यक्षदर्शी दावा किया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के निकटवर्ती बस में था आसनसोल : देश को दहला देनेवाले पुलवामा आतंकी हमले के लेकर देश का हर नागरिक भावुक है. इस भावुकता का फायदा लेकर हीरो बनने के लिए खुद को उस काफिले में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स […]
खुद को बताया था उसने पुलवामा हमले का प्रत्यक्षदर्शी
दावा किया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के निकटवर्ती बस में था
आसनसोल : देश को दहला देनेवाले पुलवामा आतंकी हमले के लेकर देश का हर नागरिक भावुक है. इस भावुकता का फायदा लेकर हीरो बनने के लिए खुद को उस काफिले में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का जवान बताकर मंगलवार को आसनसोल में मीडिया में हीरो बना जय मुखर्जी फर्जी निकला. उसने खुद को सीआरपीएफ के 107 बटालियन का जवान बताया. सीआरपीएफ के डीआईजी रैंक के अधिकारी ने बताया कि 107 बैटेलियन भोपाल में है और इस बटालियन का उपयोग दंगा रोकने के लिए किया जाता है. आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया.
सोमवार को आसनसोल जिला अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कराने आये बांकुड़ा निवासी जय बनर्जी ने कुछ लोगों को बताया कि वह 14 फरवरी को देश को दहला देनेवाले पुलवामा आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) जत्थे में तीसरी बस में सवार था. घटना के बाद से उसकी पत्नी सदमे में आ गयी. वह हीरापुर थाना क्षेत्र के निवासी भगीरथ सूत्रधर की पुत्री है. घटना के दिन वह मायके में थी. इस घटना के बाद से सदमे में है. सदमे के कारण उसे तेज बुखार आ रहा है. फिलहाल वह आसनसोल जिला अस्पताल में फीमेल मेडिसिन वार्ड के 330 नंबर बेड पर है. पत्नी की बीमारी का समाचार पाकर कैजुअल लीव में सोमवार की सुबह वह आसनसोल पहुंचा है.
यह सुनते ही अस्पतालकर्मियों ने उसका आदर सत्कार किया. जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ एनसी दास को सूचना मिलते ही वह खुद उसकी पत्नी को देखने गये और हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया. मंगलवार की सुबह मीडिया में यह खबर फैलते ही काफी लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे. उसने मीडिया के समक्ष बयान भी दिया. घटना की आंखोंदेखी गतिविधियों की चर्चा भी की. शाम को यह खबर फैली की वह फर्जी है. इसकी पूछताछ उससे करने के बाद से वह अस्पताल से पत्नी को छोड़कर भाग गया. अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




