आसनसोल : आसनसोल चेंबर ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : मुर्गासोल स्थित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरूवार को कार्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जेके खंडेलवाल तथा दुर्गापुर के ‘द मिशन अस्पताल’ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी परामर्श दिये. चेंबर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव मनोज साहा, उपाध्यक्ष श्रवण […]
विज्ञापन
आसनसोल : मुर्गासोल स्थित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरूवार को कार्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जेके खंडेलवाल तथा दुर्गापुर के ‘द मिशन अस्पताल’ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी परामर्श दिये.
चेंबर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव मनोज साहा, उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर पिंकी, सलाहकार एसएन दारूका, सलाहकार शंकर शर्मा, सलाहकार आरएन यादव, सदस्य हरि नारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे. कॉर्डियोथेरेपिक सर्जन डॉ सत्यजीत बोस, डीएम कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ हेमंत गर्ग, इंडोक्राइनोलोजिस्ट डॉ अमर्त्य शंकर चौधरी, नेफ्रोलोजिस्ट डॉ दीपक कुमार, डॉ तारक तरफदार, डॉ सौमिक मुखर्जी, वरिष्ठ विप्पणन प्रबंधक एसबी दत्ता, व्यवसाय विकास पदाधिकारी दिलीप सरकार तथा तकनीशियन की टीम उपस्थित थी. शिविर में 65 मरीजों की इसीजी जांच, रक्तचाप, मधुमेह, थाइराइड, हार्मोनल संतुलन की जांच, वजन, हृदय व अस्थी रोगों की जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










