दुर्गापुर : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही माध्यमिक परीक्षा, महकमा भर में 199 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 1:55 AM
दुर्गापुर : मंगलवार से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी. दुर्गापुर महकमा के विभिन्न स्कूलों से इस वर्ष 13699 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है. रेगुलर परीक्षार्थी की संख्या 13535 की थी लेकिन प्रथम दिन 13336 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठें जबकि 199 गैरहाजिर रहे. दुर्गापुर महकमा माध्यमिक परीक्षा का कन्वेंनर डॉ. कलिमूक हक ने […]
दुर्गापुर : मंगलवार से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी. दुर्गापुर महकमा के विभिन्न स्कूलों से इस वर्ष 13699 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है. रेगुलर परीक्षार्थी की संख्या 13535 की थी लेकिन प्रथम दिन 13336 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठें जबकि 199 गैरहाजिर रहे. दुर्गापुर महकमा माध्यमिक परीक्षा का कन्वेंनर डॉ. कलिमूक हक ने बताया कि प्रथम विषय का परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली. कुछ स्कूलों में पेपर देरी से मिलने का शिकायत थी लेकिन समय पेपर मिलने से मामला सुलझ गया. दूसरी तरफ भीरंगी टीएन स्कूल में पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी ने छात्रों को चंदन का तिलक लगाकर व कलम देकर उत्साह बढ़ाया.
एनटीएस थाना प्रभारी बीजन समदर, सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एबीएल हाई स्कूल के बच्चों को पेन व फूल देकर परीक्षा देकर शुभकामनाएं दीं. वहीं बेनचिति हाई स्कूल में फ्रेंड्स सर्कल क्लब की ओर से परीक्षार्थियों को पानी का बोतल वितरण किया गया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष उत्तम बोनीक सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे. विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में एक घंटा पहले पहुंच गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










