आसनसोल : भाजपा समर्थक महिलाओं में साड़ी वितरण

आसनसोल : आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा आसनसोल मंडल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे और महासचिव सुदीप चौधरी ने मुर्गासोल की पांच महिलाओं को पार्टी सदस्यता दी. महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं. श्री चौबे ने […]
आसनसोल : आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा आसनसोल मंडल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे और महासचिव सुदीप चौधरी ने मुर्गासोल की पांच महिलाओं को पार्टी सदस्यता दी.
महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं. श्री चौबे ने भाजपा महिला अध्यक्ष वर्षा साहा के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं में साड़ी वितरण किया.
उन्होंने संगठन द्वारा भाजपा की उपलब्धियों पर छपी पुस्तक ‘सही नियत, साफ विकास’ की एक प्रति महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा साव को भेंट की. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एसएन लांबा को नववर्ष का केलेंडर भेंट किया. श्री चौबे ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया और कहा कि लोकसभा चुनावों में जिले की महिला कार्यकर्ताएं महत्वपूर्ण रोल निभायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










