पानागढ़ : गैस सिलिंडर में विस्फोट, झुलसे पांच सदस्य

Updated at : 06 Feb 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ :  गैस सिलिंडर में विस्फोट, झुलसे पांच सदस्य

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत सेवडाकूड़ी ग्राम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर में आग लग गई. एक-दूसरे को बचाने में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गये. उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृहवधू बेबी सिंह रात में घर में खाना […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत सेवडाकूड़ी ग्राम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर में आग लग गई. एक-दूसरे को बचाने में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गये. उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृहवधू बेबी सिंह रात में घर में खाना बना रही थी.

अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से किचेन में आग लग गई. बेबी भी आग की चपेट में आकर जलने लगी. उसके शार मचाने पर घर में मौजूद परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की.

इसी क्रम में पांच सदस्य झुलस गये. इधर घर में आग से काफी क्षति पहुंची. स्थानीय लोगों ने आग बुझाई. झुलसे सदस्यों को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें दो की हालत गंभीर है. झुलसनेवालों में कैलाश सिंह, उनकी दो संतान दिलखुश व संगम तथा बहन निभा सिंह भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola