आसनसोल : ओके रोड हेल्थ सेंटर में गाइनो चिकित्सक की मंजूरी

आसनसोल : रेलपार ओके रोड स्थित निगम के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय में मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दीपक गांगूली, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, निगम के स्वास्थ्य स्टेंडिंग कमेटी के प्रभारी सह पार्षद वशीमुल हक, पार्षद […]
आसनसोल : रेलपार ओके रोड स्थित निगम के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय में मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई.
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दीपक गांगूली, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, निगम के स्वास्थ्य स्टेंडिंग कमेटी के प्रभारी सह पार्षद वशीमुल हक, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद श्रावणी मंडल आदि उपस्थित थी.
बैठक में रेलपार ओके रोड स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहने, एक महिला गायनो चिकित्सक बहाल करने और एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर सहमति बनी.
बोरो चेयरमैन श्री सरवर ने कहा कि रेलपार इलाके के बहुसंख्यक महिलाएं अपने स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ओके रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आती हैँ. परंतु महिलाओं के लिए चिकित्सक न रहने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भेजा जाता है. जिला अस्पताल भेजे जाने के लिए केंद्र पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










