आसनसोल : वाटर टैंकरों से सप्लाई गड़बड़ी रोकने के लिए लगेगा जीपीएस सिस्टम
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति आरंभ करने के मुद्दे पर नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में निगम आयुक्त खुर्शीद अली कादरी की अध्यक्षता में वाटर विभाग के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई. मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि रॉय, अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल, एसएई सुकुमार दे तथा जल विभाग के […]
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति आरंभ करने के मुद्दे पर नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में निगम आयुक्त खुर्शीद अली कादरी की अध्यक्षता में वाटर विभाग के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई. मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि रॉय, अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल, एसएई सुकुमार दे तथा जल विभाग के इंजीनियर व अधिकारी आदि शामिल थे.
निगम आयुक्त श्री अली ने कहा कि मेयर जितेंद्र तिवारी की घोषणा के अनुसार नगर निगम इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति आरंभ करने की परियोजना पर काम किया जा रहा है. जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं है, उन इलाकों को चिंहित कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है.
पुरानी पाइप लाइनों को बदलकर नयी पाइप बिछाने व कई स्थानों पर वाटर रिजर्वर निर्माण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पेयजल वंचित दूरवर्ती इलाकों में पेयजल टैंमर से जल की आपूर्ति की जाती है.
इसके लिए निगम के संबंधित विभाग से इन क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पेयजल टैंकर भेजे जाने के बावजूद भी कुछ इलाकों से पर्याप्त टैंकर न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं. इसके लिए प्रत्येक वाटर टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा और उसकी गतिविधियों की निगरानी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए