ePaper

अलीपुरद्वार : हिमाल तराई डुआर्स उत्सव का पुरस्कार वितरण

Updated at : 30 Jan 2019 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
अलीपुरद्वार :  हिमाल तराई डुआर्स उत्सव का पुरस्कार वितरण

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार परेड ग्राउंड मैदान में पुलिस प्रशासन की पहल पर हिमाल तराई डुआर्स उत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में अलीपुरद्वार के सांसद दशरथ तिर्की, अलीपुरद्वार जिला परिषद सभाधिपति शीला दास सरकार, मेंटर मोहन शर्मा, बक्सा बाघ परियोजना के डीएफडी कल्याण राई व उत्तर बंगाल आईजी आनंद कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम […]

विज्ञापन

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार परेड ग्राउंड मैदान में पुलिस प्रशासन की पहल पर हिमाल तराई डुआर्स उत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में अलीपुरद्वार के सांसद दशरथ तिर्की, अलीपुरद्वार जिला परिषद सभाधिपति शीला दास सरकार, मेंटर मोहन शर्मा, बक्सा बाघ परियोजना के डीएफडी कल्याण राई व उत्तर बंगाल आईजी आनंद कुमार उपस्थित थे.

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना इलाके में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार प्रदान किया गया. जिला के 250 क्लबों को पुरस्कृत किया गया. हर एक क्लब को 25-25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को लैपटॉप, स्कूटी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया. उत्तरबंगाल के आईजी आनंद कुमार ने बताया कि इच्छुक सफल खिलाड़ियों को सिविक वॉलेंटिर पद पर नियुक्त किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola