दुर्गापुर : प्रधानमंत्री के प्रचार वाहन को पुलिस ने रोका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2019 12:04 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार वाहन शुरू किया गया है. मंगलवार शहर के डीटीपीएस के माया बाजार इलाके में किये जा रहे प्रचार वाहन को पुलिस ने रोक दिया. करीब आधा घंटा वाहन को रोके जाने […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार वाहन शुरू किया गया है. मंगलवार शहर के डीटीपीएस के माया बाजार इलाके में किये जा रहे प्रचार वाहन को पुलिस ने रोक दिया. करीब आधा घंटा वाहन को रोके जाने से भाजपा समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया.
कुछ देर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर प्रचार वाहन को छोड़ा गया. प्रशासन द्वारा इस तरह प्रधानमंत्री के प्रचार वाहन को रोके जाने से लोगों में चर्चा शुरू हो गयी है. कई राजनीतिक दल इसे निंदनीय कार्य बता रहे हैं. मंगलवार को विशेष वाहन पर मोदी का फेस टून लगाकर माईक के जरिए दो फरवरी को प्रधानमंत्री की सभा में शहरवासियों को उपस्थित रहने के लिए अपील की जा रही थी.
प्रचार वाहन दुर्गापुर थाना के अधीन डीटीपीएस फाड़ी क्षेत्र के माया बाजार इलाके में घूम रहा था. इसी दौरान डीटीपीएस फाड़ी के प्रभारी कुछ पुलिस जवानों के साथ वाहन के पहुंचे और अनुमति पत्र मांगने लगे. ब्लॉक अध्यक्ष संजय गुहा ने बताया कि प्रचार के लिये अनुमति थाने से मिलने के बाद ही प्रचार किया जा रहा है
लेकिन फिर भी पुलिस अधिकारी ने करीब आधा घंटा तक वाहन को रोके रखा एवं प्रचार नहीं करने की बात पर अड़ गये. कुछ देर के बाद पुलिस अधिकारी ने वाहन को छोड़ दिया. भाजपा नेता अमिताभ बनर्जी ने कहा कि पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है. प्रधानमंत्री की सभा के लिए किए जा रहे प्रचार को विभिन्न तरीकों से रोकने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










