बाकुड़ा : वधु की हत्या मामले में पति, सास व ससुर गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2019 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
बाकुड़ा :   वधु की हत्या मामले में पति, सास व ससुर गिरफ्तार

बाकुड़ा : बहु के पर प्रतिदिन अत्याचार करने, ठीक से खाना ना देने के चलते मौत होने पर लड़की के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का मामला बरजोड़ा थाना में दर्ज कराया है. इसके तहत पुलिस ने पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को बांकुड़ा अदालत में पेश किया. लडक़ी के मामा […]

विज्ञापन

बाकुड़ा : बहु के पर प्रतिदिन अत्याचार करने, ठीक से खाना ना देने के चलते मौत होने पर लड़की के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का मामला बरजोड़ा थाना में दर्ज कराया है. इसके तहत पुलिस ने पति समेत सास व ससुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को बांकुड़ा अदालत में पेश किया.

लडक़ी के मामा वामदेव दास के अनुसाए आसनसोल निवासी वर्षा घोषाल (24) एवं बरजोडा के रहने वाले विवेक घोषाल की आसनसोल में दोस्ती होने पर 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों परिवारों ने इसे मान लिया था. शादी के बाद से आसनसोल में रहने के दौरान दामाद वर्षा पर अत्याचार करता था. इसके बाद में दोनों बरजोड़ा में रहने लगे.

यहां भी दामाद और उसके सास व ससुर अत्याचार करते रहे. 23 जनवरी को वकील के माध्यम से खबर मिली की भांजी की मौत बांकुड़ा मेडिकल कालेज में हो गयी है. वह ठीक से पहचानी भी नहीं जा रही थी. अंगुली एवं माथे पर कटे निशान देखकर उसकी पहचान की गयी. घटना को लेकर दामाद विवेक घोषाल ,ससुर तरुण घोषाल एवं सास माना घोषाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।पुलिस के अनुसार वधु हत्या के आरोप में पति समेत सास एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola