दुर्गापुर : जिला प्रशासन पर बरसे मंत्री बाबुल सुप्रिय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 2:39 AM
दुर्गापुर : स्थानीय नेहरू स्टेडियम में मैदान में आगामी दो फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. स्पेशल प्रोटक्शन गार्ड (एसपीजी) टीम के दौरे के बाद केंद्रीय कमेटी की टीम का शहर में आगमन शुरू हो गया है. सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रिय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव […]
दुर्गापुर : स्थानीय नेहरू स्टेडियम में मैदान में आगामी दो फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. स्पेशल प्रोटक्शन गार्ड (एसपीजी) टीम के दौरे के बाद केंद्रीय कमेटी की टीम का शहर में आगमन शुरू हो गया है. सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रिय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा, समेत कई राजनेताओं, जिला नेता एवं आब्जर्बर की टीम ने सभास्थल का दौरा किया.
दुर्गापुर पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने से केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पुलिस तृणमूल के गंदी राजनीति का भागीदार बन रही है. तृणमूल सरकार भयभीत हो जाने के कारण इस तरह की छोटी-छोटी बातों को लेकर रुकावट पैदा कर रही है, जो अनुचित है. प्रधानमंत्री शहर में आ रहे हैं. शहर के निवासियों के लिए गौरव की बात है.
प्रशासन को भी अपनी कर्तव्य निभाना चाहिए. ऐसा प्रतीत होता है कि शायद भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल का निरीक्षण में पुलिस अधिकारियों को मौजूद रहने पर उनकी प्रमोशन रुक जायेगा. प्रशासन एकतरफा तृणमूल का इशारे पर काम कर रहा है. दो फरवरी को दुर्गापुर की सभा ऐतिहासिक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










