बर्दवान : कल्याणपुर में फिर से लगने लगी हाट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : आउसग्राम के उक्ता पंचायत के तहतकल्याणपुर में सामंत महाराजा कल्याण नारायण सिंह के जमाने में सप्ताह में एक दिन गांव में हाट (बाजार) लगती थी. उसमें सब्जी, घरेलू सामग्री, कपड़े, खाद्यान्न और मिट्टी के बर्त्तनों की बिक्री होती थी. गुरूवार से स्थानीय पंचायत की पहल पर नये सिरे से हाट शुरू हुई. इसका […]
विज्ञापन
बर्दवान : आउसग्राम के उक्ता पंचायत के तहतकल्याणपुर में सामंत महाराजा कल्याण नारायण सिंह के जमाने में सप्ताह में एक दिन गांव में हाट (बाजार) लगती थी. उसमें सब्जी, घरेलू सामग्री, कपड़े, खाद्यान्न और मिट्टी के बर्त्तनों की बिक्री होती थी. गुरूवार से स्थानीय पंचायत की पहल पर नये सिरे से हाट शुरू हुई.
इसका उद्घाटन आउसग्राम एक नंबर पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष आएशा खातुन ने, किया. कल्याणपुर, बटग्राम, सुंदलपुर, माझीपाड़ा व डांगाल आदि गांवो के सौकड़ों ग्रामीण तथा किसान मौजूद थे. स्थानीय निवासी निशीथ पात्र ने कहा कि महाराज जमाने में ही हाट बंद हो गई थी. स्थानीय ग्रामीणो को भेदिया या गोबिंदपुर बाजार जाना पड़ता था.
लोगों की परेशानी दूर करने के लिए कल्याणपुर के हाटतला में फिर से हाट लगने लगी है. दुकानदारों ने शेड, छावनी, शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. पंचायत प्रधान शेख मुजफ्फर ने कहा कि जगह मिलने पर स्थायी शेड का निर्माण किया जायेगा. फिलहाल हाटतला में सप्ताह में दो दिन रविवार और गुरुवार को बाजार लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










