आसनसोल : पिटाई से आठवीं कक्षा के छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, परिजनों में आक्रोश

आसनसोल : रामबंधु स्थित चौवालाल स्कूल के शिक्षक संतोष प्रसाद की निर्मम पिटाई से बुरी तरह अस्वस्थ आठवीं कक्षा के छात्र तुषार मंडल (14) को परिजनों ने गुरूवार की संध्या जिला अस्पताल में भरती कराया. मामले को लेकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने स्कूल के शिक्षक प्रभारी अरूण कुमार प्रसाद से आरोपी शिक्षक की शिकायत […]
आसनसोल : रामबंधु स्थित चौवालाल स्कूल के शिक्षक संतोष प्रसाद की निर्मम पिटाई से बुरी तरह अस्वस्थ आठवीं कक्षा के छात्र तुषार मंडल (14) को परिजनों ने गुरूवार की संध्या जिला अस्पताल में भरती कराया. मामले को लेकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने स्कूल के शिक्षक प्रभारी अरूण कुमार प्रसाद से आरोपी शिक्षक की शिकायत भी की.
उन्होंने अभिभावक व स्थानीय लोगों से मामले में सहयोग करने का आश्वासन दिया. पिता दिलीप मंडल ने कहा कि वे आसनसोल में कारपेंटर का काम करते हैँ. दोपहर को घर से पत्नी ने फोन कर बेटे की तबियत खराब होने की बात कह कर घर पर बुलाया. घर पहुंचने पर देखा कि तुषार की तबियत खराब थी और दो बार उल्टी भी कर चुका था.
पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में बाथरूम से निकलते ही छात्रों ने कहा कि संतोष सर बुला रहे हैँ. वहां जाते ही शिक्षक संतोष प्रसाद ने बिना किसी कारण के ही थप्पडों एवं मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी. दो छात्रों ने शिक्षक से पूछा कि क्यों मार रहे हैं तो उनकी भी पिटाई की गयी. उसके बाद तुषार घर लौट आया और उसकी तबियत बिगड गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




