हरिपुर में होगा उद्घाटन अनुष्ठान आठ फरवरी को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 12:25 AM
हरिपुर / आसनसोल : पाण्डवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत छाताडांगा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे नवनिर्मित राम जानकी मंदिर का उद्घाटन आगामी आठ फरवरी को होगा. इसका शिलान्यास सात दिसंबर, 2017 को राज्य के युवा मामलों व क्रीड़ा विभाग के मंत्री सह तृणमूल के पश्चिम बर्दवान जिला के पर्यवेक्षक अरूप […]
हरिपुर / आसनसोल : पाण्डवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत छाताडांगा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे नवनिर्मित राम जानकी मंदिर का उद्घाटन आगामी आठ फरवरी को होगा. इसका शिलान्यास सात दिसंबर, 2017 को राज्य के युवा मामलों व क्रीड़ा विभाग के मंत्री सह तृणमूल के पश्चिम बर्दवान जिला के पर्यवेक्षक अरूप विश्वास ने किया था.
60 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस मंदिर का कार्य एक वर्ष में ही पूरा कर लिया गया और आठ फरवरी को इसका उद्घाटन कर इसके द्वार जनता के लिए खोल दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










