ब्रिगेड रैली के समर्थन में दुर्गापुर में रैली, सभा

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : ब्रिगेड रैली के समर्थन में शुक्रवार को तृणमूल ने दुर्गापुर में महारैली निकाली. सिटीसेंटर अड्डा कार्यालय के समक्ष जनसभा की गई. गांधी मोड़ इलाके से रैली निकाली गई. सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर सभास्थल पर समापन हुआ. एमएमआईसी प्रभात चटर्जी, पवित्र चटर्जी, लवली राय आदि ने संबोधित किया. श्री चटर्जी […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : ब्रिगेड रैली के समर्थन में शुक्रवार को तृणमूल ने दुर्गापुर में महारैली निकाली. सिटीसेंटर अड्डा कार्यालय के समक्ष जनसभा की गई. गांधी मोड़ इलाके से रैली निकाली गई. सिटी सेंटर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर सभास्थल पर समापन हुआ.
एमएमआईसी प्रभात चटर्जी, पवित्र चटर्जी, लवली राय आदि ने संबोधित किया. श्री चटर्जी ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की. केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देशभर में अराजकता का माहौल बन रहा है. जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है. पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है.
केंद्र सरकार के खिलाफ शहर के हर नागरिक को एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होना होगा. शनिवार कोलकाता में आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सभा को सफल करना होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola