सांकतोड़िया : 26 चयनित चिकित्सकों ने नहीं किया योगदान

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : ईसीएल प्रबंधन ने चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कोल इंडिया से 60 चिकित्स्कों की मांग की थी. सीआइएल ने 27 चिकित्सक नियुक्त किये. लेकिन अभी तक मात्र एक चिकित्सक ने ही योगदान दिया है. 26 चिकित्य.कों के योगदान को लेकर संशय है. 27 चिकित्सकों में से 16 चिकित्सकों की मेडिकल जांच की […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : ईसीएल प्रबंधन ने चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कोल इंडिया से 60 चिकित्स्कों की मांग की थी. सीआइएल ने 27 चिकित्सक नियुक्त किये. लेकिन अभी तक मात्र एक चिकित्सक ने ही योगदान दिया है. 26 चिकित्य.कों के योगदान को लेकर संशय है.
27 चिकित्सकों में से 16 चिकित्सकों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया हो चुकी है. प्रबंधन को अपेक्षा है कि सभी चिकित्सक देर-सवेर योगदान करेंगे. सभी चयनित चिकित्स्कों को 19 दिसंबर तक योगदान करना था.
परन्तु एक को छोड़कर किसी ने योगदान नहीं किया है. कार्मिक निदेशक विनय रंजन ने कहा कि अभी योगदान करने की समय सीमा बाकी है. 16 चिकित्सकों के योगदान की संभावना है. जानकार सूत्रों ने कहा कि कम वेतन तथा कड़ी शर्तों के कारण चिकित्सक कंपनी में योगदान नहीं करना चाहते हैं.
सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष रहना भी मुख्य बाधक है. राज्य सरकार में यह उम्र 65 साल है. साथ ही कार्य संस्कृति का अभाव भी कारण है. सीएमएस डॉ बिद्युत गुहा ने कहा कि चिकित्सक सीआइएल में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. युवा पीढ़ी तामझाम में रहना पसंद करता है. वेतन कम होना भी कारण है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola