ePaper

दुर्गापुर : रथयात्रा से पहले घोड़े तय करे भाजपा

Updated at : 07 Jan 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर :   रथयात्रा से पहले घोड़े तय करे भाजपा

दुर्गापुर : मंत्री सह तृणमूल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रिमा भट्टाचार्या ने कहा कि भाजपा रथ यात्रा निकालने के पहले अपने घोड़ों को ठीक कर ले. बिना घोड़े के रथ यात्रा कैसे निकलेगी? वे रविवार को लाउदोहा के मलानदिघी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थई. उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा फिनिश […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : मंत्री सह तृणमूल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रिमा भट्टाचार्या ने कहा कि भाजपा रथ यात्रा निकालने के पहले अपने घोड़ों को ठीक कर ले. बिना घोड़े के रथ यात्रा कैसे निकलेगी? वे रविवार को लाउदोहा के मलानदिघी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थई.
उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा फिनिश हो जायेगी. ब्रिगेड मैदान से ही इसका अभियान शुरू होगा. धर्म और संप्रदाय के नाम पर बंगाल में राजनीति नहीं की जा सकती है. यहां सभी धर्मों का सम्मान है.
राज्य का विकास दिन प्रतिदिन हो रहा है. भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है. संगठन के हर सदस्य को खासकर महिलाओं को अपने अपने इलाके में भाजपा के खोखली दावे को लेकर प्रचार करना होगा. 19 जनवरी को ब्रिगेड सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सभा में शामिल होकर संगठन को मजबूत करना होगा.
विधायक माला राय, विधायक आलोक मांझी, विधायक विश्वनाथ पड़ियाल, मेयर दिलीप अगस्ती, जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासु, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, पार्षद असीमा चक्रवर्ती, मिनती हाजरा, विप्लव विश्वास आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola