आसनसोल : हड़ताल के समर्थन में जैक ने की बनजेमारी कोलियरी में सभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : केंद्र सरकार की श्रमिक और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आठ और नौ जनवरी को 172 श्रमिक संगठनों की आम हड़ताल के समर्थन में ज्वायंट एक्शन कमेटी (जैक) ने गुरुवार को बनजेमारी कोलियरी में सभा की. कोलियरी मजदूर सभा ऑफ इंडिया (सीटू) के सालानपुर एरिया संयोजक प्रभात राय, शाखा सचिव अमल दास, कार्यालय प्रभारी […]
विज्ञापन
आसनसोल : केंद्र सरकार की श्रमिक और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आठ और नौ जनवरी को 172 श्रमिक संगठनों की आम हड़ताल के समर्थन में ज्वायंट एक्शन कमेटी (जैक) ने गुरुवार को बनजेमारी कोलियरी में सभा की. कोलियरी मजदूर सभा ऑफ इंडिया (सीटू) के सालानपुर एरिया संयोजक प्रभात राय, शाखा सचिव अमल दास, कार्यालय प्रभारी विमान ठाकुर, कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के सांगठनिक सचिव शैलेन्द्र सिंह, शाखा अध्यक्ष प्रकाश पासवान, शाखा सचिव विजय सिंह आदि उपस्थित थे.
सीएमएस के सांगठनिक सचिव श्री सिंह ने कहा कि जरूरत के सामानों पर बेतहाशा मूल्यबृद्धि को नियंत्रित करने, नित्य जरूरी की सामानों का आयात बन्द करने, रोजगार सृजन को लेकर सुनियोजित परियोजना तैयार कर बेकारी दूर करने, सभी मौलिक श्रम कानून को लागू करना, श्रम कानून की उपेक्षा करने वालों को कठोर सजा देने, श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपया करने, सभी श्रमजीवी श्रमिकों के अवकास ग्रहण के बाद न्यूनतम छह हजार रुपया पेंसन देने, स्थायी कार्य मे ठेकेदारी प्रथा बन्द करने, समान कार्य का समान मजदूरी की मांग को लेकर सभी रास्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने आठ व नौ जनवरी को आम हड़ताल की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन