पानागढ़ : राइस मिल का बॉयलर खुलकर पास के घर में गिरा, धमाके से गिरी दीवार, महिला की मौत, पुत्रवधू समेत तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2018 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम जिले के साइथिया थाना अंतर्गत मदनपुर गांव में बुधवार सुबह अजीबो गरीब दुर्घटना हुई. राइस मिल का बॉयलर खुलकर मिल के पास ही पड़ोस के घर में जाकर गिरने के बाद जबरदस्त रूप से विस्फोट होने से घर में मौजूद अंजली मंडल की दर्दनाक मौत हो गयी. घर मे मौजूद और तीन […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के साइथिया थाना अंतर्गत मदनपुर गांव में बुधवार सुबह अजीबो गरीब दुर्घटना हुई. राइस मिल का बॉयलर खुलकर मिल के पास ही पड़ोस के घर में जाकर गिरने के बाद जबरदस्त रूप से विस्फोट होने से घर में मौजूद अंजली मंडल की दर्दनाक मौत हो गयी.
घर मे मौजूद और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने सिउड़ी-साइथियां सड़क जाम कर दिया.
स
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. घटना से स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर है. स्थिति तनावपूर्ण है. अजीबों गरीब दुर्घटना से स्थानीय लोग हतप्रभ है.
घटना में घायल मृतका की पुत्रवधू वोम देवी मंडल को गंभीर हालत में सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना को लेकर स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राइस मिल का बॉयलर अचानक सुबह खुलकर अंजली मंडल के घर में जा घुसा तथा जबरदस्त रूप से विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि अंजली देवी के मकान की दीवार ढह गयी. मौके वारदात पर ही अंजली देवी की दर्दनाक मौत हो गई.
दुर्घटना के समय अंजली देवी की पुत्रवधू स्नान कर रही थी, उसे भी चोट आई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन बहुल इलाके में राइस मिल होने से इस तरह की घटना घट सकती है. राइस मिल प्रबपंधन के खिलाफ लोगों में घोर आक्रोश व्याप्त है. सड़क अवरुद्ध कर स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




