ePaper

आसनसोल : आनंद मेला में हो डिजिटल भुगतान की व्यवस्था

Updated at : 17 Dec 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल :  आनंद मेला में हो डिजिटल भुगतान की व्यवस्था

आसनसोल : इसीएल के चेयरमैन सह प्रबंधक निदेशक प्रेमसागर मिश्रा ने रविवार को आनंद मेले का परिदर्शन किया. त्रिशक्ति महिला मंडल के सदस्यों को नसीहत दी कि मेले में लगाये गये स्टॉल पर भुगतान के लिए डिजिटल सेवा पेटीएम, कार्ड स्वैप मशीन आदि की व्यवस्था करें. उन्होंने लिट्टी चोखा, पुली –पीठा आदि व्यंजन का स्वाद […]

विज्ञापन
आसनसोल : इसीएल के चेयरमैन सह प्रबंधक निदेशक प्रेमसागर मिश्रा ने रविवार को आनंद मेले का परिदर्शन किया. त्रिशक्ति महिला मंडल के सदस्यों को नसीहत दी कि मेले में लगाये गये स्टॉल पर भुगतान के लिए डिजिटल सेवा पेटीएम, कार्ड स्वैप मशीन आदि की व्यवस्था करें.
उन्होंने लिट्टी चोखा, पुली –पीठा आदि व्यंजन का स्वाद चखा और मंडल की सदस्यों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि महिला मंडल ने जिस नेक काम के लिए इस मेले का आयोजन किया. उन्होंने अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
तकनीकी निदेशक (ऑपरेशन) सुनिल कुमार झा, तकनीकी निदेशक (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) जेपी गुप्ता, वित्त निदेशक संजीव सोनी, कार्मिक निदेशक विनय रंजन, सोनपुर बाजारी के महाप्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, सालानपुर एरिया के महाप्रबंधक अनुराग कुमार, केंदा एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार, काजोड़ा एरिया के महाप्रबंधक एनके साहा, बंकोला एरिया के महाप्रबंधक तमाल सरकार, पांडवेश्वर एरिया के महाप्रबंधक सुभाष मुखर्जी, झांझरा एरिया के कार्यकारी महाप्रबंधक एस शर्मा, राजमहल एरिया के महप्रबंधक पीके नायक, एसपी माइंस एरिया के महाप्रबंधक पीके सिंह, मुगमा एरिया के महाप्रबंधक एसएन सुमन, सतग्राम एरिया के महाप्रबंधक एस मुखर्जी, श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक जेसी रॉय, सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक एमके जोशी, कनुस्तोरिया एरिया के महाप्रबंधक एके धर सहित सभी एरिया के अधिकारी कर्मचारी व इसीएल के सालानपुर एरिया त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता कुमार, कुनुसतोरिया एरिया की अध्यक्ष अजिता धर, सोनपुरबाजारी की अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव, सोदपुर एरिया की अध्यक्ष बिंदू जोशी, श्रीपुर एरिया की अध्यक्ष राजश्री राय, झांझरा एरिया की अध्यक्ष रीना मल्लिक, केंदा एरिया की अध्यक्ष रीना सिंह, चित्रा एरिया की अध्यक्ष रेखा सिंह, मुगमा एरिया की अध्यक्ष सरिता सुमन, बंकोला एरिया की अध्यक्ष सुभ्रा सरकार, राजमहल एरिया की अध्यक्ष सुचलिता नायक, पाण्डवेश्वर एरिया की अध्यक्ष उर्मी मुखोपाध्याय, काजोड़ा एरिया की अध्यक्ष मधु साहा, सतग्राम एरिया की अध्यक्ष सुष्मिता बनर्जी अपने सदस्यों के साथ उपस्थित थी. सभी 14 एरिया केसंगठनों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर लकी ड्रा कूपन खोला गया और पुरस्कारों की घोषणा की गयी.
मेले में सभी एरिया के स्टॉलों पर कई प्रकार के नमकीन व मीठे व्यंजनों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही. राजमहल एरिया शाखा के स्टॉल पर बेचे जा रहे विशेष लिट्टी चौखा की ग्राहकों के बीच भारी मांग रही.
स्टॉल संचालकों ने कहा कि ठंढ के कारण गर्मा गरम लिट्टी चौखा और विशेष चटनी की बहुत मांग है. सनद रहे कि दिव्यांग और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के तहत इसीएल वाईव्स एसोसिएशन से संबद्ध त्रिशक्ति महिला मंडल ने कल्याणपुर हाउसिंह स्थित मैदान परिसर में दो दिवसीय आनंद मेले का आयोजन किया है. इस मेले से होनेवाली आय को उक्त वर्ग के लिए खर्च किया जायेगा. मेले के दूसरे दिन सभी स्टॉलों में खचा खच भरी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola