आसनसोल : टिकट आरक्षण में टोकन सिस्टम लागू होगा शीघ्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में रेल टिकट आरक्षण के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर अब यात्रियों को कतारों में प्रतीक्षा नहीं करनी पडेगी. मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा कि विदेशों में रेल टिकट आरक्षण के लिए यात्रियों को काउंटर पर टोकन दिये जाते हैं. दिये गये टोकन की संख्या वहां लगाये गये टीवी […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में रेल टिकट आरक्षण के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर अब यात्रियों को कतारों में प्रतीक्षा नहीं करनी पडेगी. मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा कि विदेशों में रेल टिकट आरक्षण के लिए यात्रियों को काउंटर पर टोकन दिये जाते हैं. दिये गये टोकन की संख्या वहां लगाये गये टीवी स्क्रीन पर क्रमवार रूप से दर्शायी जाती है.
इससे कतारों में प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों का नष्ट होने वाले समय बच सकेंगा. यात्री अपना टोकन नंबर और टीवी स्क्रीन पर चल रहे नंबर का मिलान कर अपना समय अन्य कार्य के लिए उपयोग कर सकेंगे और फिर वापस आकर अपना टिकट बुक करा सकेंगे.
रेल कर्मचारियों के लिए काउंटरों पर अलग व्यवस्था रहेगी. उन्होंने कहा कि कानपुर स्टेशन में टोकन सिस्टम चलन में है. इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी लेकर टोकन सिस्टम को जल्द ही आसनसोल स्टेशन में भी लागू किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि अगर यह हुआ तो पूर्व रेलवे में आसनसोल स्टेशन पहला स्टेशन होगा जहां टोकन सिस्टम से टिकट बुकिंग किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन