ePaper

रानीगंज : कल-कारखानों के बंद होने से बढ़ रही बेरोजगारी

Updated at : 06 Dec 2018 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज :  कल-कारखानों के बंद होने से बढ़ रही बेरोजगारी

केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर बरसे माकपा नेता आठ, नौ जनवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जुलूस रानीगंज : केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ़ आठ, नौ जनवरी को विभिन्न श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बुधवार को सीटू ने डॉल्फिन मैदान से […]

विज्ञापन
  • केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर बरसे माकपा नेता
  • आठ, नौ जनवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जुलूस
रानीगंज : केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ़ आठ, नौ जनवरी को विभिन्न श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बुधवार को सीटू ने डॉल्फिन मैदान से जुलूस निकाला. नेतृत्व माकपा के पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी ने किया. इसमें शामिल सैकड़ों सीटू समर्थक शिशुबागान मोड़ पहुंचे जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गयी.
पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है. कल-कारखानों में कार्य करने वाले श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिये नववर्ष के पहले महीने में समस्त केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इसे सफल बनाने के लिये जोरदार आंदोलन की तैयारी की जा रही है.
उन्होंने कहा कि जुलूस, नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता को इस आंदोलन में शामिल किया जायेगा. रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता ने कहा कि केंद्र की दुर्नीतियों के कारण आमलोगों का जीवन त्रस्त हो गया है. महंगाई आसमान छू रही है. कई कल कारखानों के बंद हो जाने से श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. इसके विरोध में लगातार आंदोलन किया जा रहा है.
विरोध प्रदर्शन में रानीगंज के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप मित्रा, उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल, सीटू नेता देवीदास बनर्जी, कृष्णदास गुप्ता, किशोर घटक, संजय प्रमाणिक, पार्षद नारायण बावरी, डीवाईएफआई नेता दिव्येंदू मुखर्जी सहित काफी संख्या में माकपा तथा उसकी अनुषंगिक इकाई के सदस्य मौजूद थे.
ब्रिगेड चलो अभियान, आम हड़ताल के समर्थन में दीवार लेखन
पानागढ़ : पानागढ़ बाजार में बुधवार को जीटी रोड स्थित डीवीसी कैनल सेतु गार्डवाल तथा शहर के विभिन्न इलाकों में माकपा द्वारा आगामी तीन जनवरी को ब्रिगेड चलो अभियान तथा आठ, नौ को दो दिवसीय आम हड़ताल के मद्देनजर प्रचार अभियान के तहत दीवार लेखन किया गया.
इस दौरान जिला कमेटी नेता आलोक भट्टाचार्य समेत डीवाइएफआई नेता पिंटू सिंह के अलावा कांकसा ग्राम पंचायत के माकपा समर्थित पंचायत सदस्य हरजीत सिंह ‘निक्की’ ने दीवार लेखन किया. हरजीत ने बताया कि उद्योग, रोजगार, कृषकों को फसलों का उचित मूल्य प्रदान करने, कृषकों को दयनीय अवस्था से उबारने की मांग पर तीन जनवरी को ब्रिगेड सभा का आयोजन किया गया है.
ब्रिगेड सभा में आम जनों को भारी से भारी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की गलत नीति के कारण आगामी 8- 9 जनवरी को आम हड़ताल का आह्वान सीपीएम द्वारा किया गया है ।आज उक्त मांगों को लेकर दीवार लेखन तथा प्रचार अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola