दुर्गापुर : केंद्र से भाजपा को हटाना, राज्य में तृणमूल को हराना ही लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2018 4:19 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सभा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के तौर पर माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा उपस्थित थे. सभा के दौरान माकपा समर्थकों को संबोधित करते हुये सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सभा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के तौर पर माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा उपस्थित थे. सभा के दौरान माकपा समर्थकों को संबोधित करते हुये सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा को हटाना और राज्य के तृणमूल उम्मीदवारों को हराना ही माकपा का लक्ष्य है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर वादा विफल साबित हो गया है. देश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, न ही लोगों के बैंक खाते में अभी तक 15 लाख रूपये आये. भाजपा के शासन में महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है. भाजपा का राफेल सौदा कांड एवं तृणमूल का शारदा-नारदा कांड दोनों एक ही समान है. भाजपा एवं तृणमूल सिक्के के एक ही पहलू हैं.
दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) के श्रमिकों का वीआरएस लेने का दबाव राज्य सरकार दे रही है. वीआरएस मामले में यदि सीटू आंदोलन शुरू करती है तो माकपा इसका समर्थन करेगी. राज्य में तृणमूल के तानाशाही शासन में राज्य का हर नागरिक परेशान है. जनता बदलाव चाहती है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो राज्य का विकास कर सकती है.
लोकसभा चुनाव में माकपा जिले, ब्लॉक, के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार देगी. मौके पर जिला सचिव गोरांग चटर्जी, आभास राय चौधरी, पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी, विधायक संतोषदेव राय, पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी, पंकज राय चौधरी इत्यादि सैकड़ों माकपा समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










