सभा को लेकर पुलिस-भाजयुमो कर्मियों में हुई धक्का-मुक्की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के वाहन पर डानकुनि में हुये हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से धिक्कार रैली निकाली. जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बुम्मा मुखर्जी, जिलाध्यक्ष अरिजित राय, विकास गिरि, साधन चक्रवर्ती, सुमन चक्रवर्ती, अरूण माजी, तारक मंडल, पार्षद […]
विज्ञापन
आसनसोल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के वाहन पर डानकुनि में हुये हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से धिक्कार रैली निकाली. जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बुम्मा मुखर्जी, जिलाध्यक्ष अरिजित राय, विकास गिरि, साधन चक्रवर्ती, सुमन चक्रवर्ती, अरूण माजी, तारक मंडल, पार्षद भीगु ठाकुर आदि उपस्थित थे.
रैली आसनसोल बाजार से निकलकर हॉटन रोड पहुंची. भाजयुमो सदस्यो को पथ सभा करने से रोकने के प्रयास में पुलिस कर्मियो तथा भाजयुमो कर्मिया के बीच धक्का मुक्की हुयी. युवा मोर्चा के कर्मियो ने बीच सड़क पर धरना शुरू कर पथरोध कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने उनको पथसभा करने की मंजूरी दे दी.
पथ सभा में प्रदेश अध्यक्ष बुम्म मुखर्जी तथा जिलाध्यक्ष अरिजीत राय ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच चुकी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर तृणमूल के गुंडो ने हमला किया. जिसमें उनके सहयोगी जय बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गये. राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. राज्य सरकार को धिक्कार व्यक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन