पत्थर खदानों में छंटनी के विरोध में लामबंद हुए आदिवासी श्रमिक, काम को लेकर तृणमूल, भाजपा समर्थकों में मारपीट

Updated at : 16 Nov 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर खदानों में छंटनी के विरोध में लामबंद हुए आदिवासी श्रमिक, काम को लेकर तृणमूल, भाजपा समर्थकों में मारपीट

पानागढ़ : वीरभूम जिले के रामपुरहाट में पत्थर खदानों में छंटनी से नाराज श्रमिकों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बड़पहाड़ी और तुम्बुनी जाने वाली सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. आरोप है कि मालिकों ने पत्थर खदानों में हैवी मशीनें बैठाने के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय के श्रमिकों की छंटनी कर दी. इस वजह […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के रामपुरहाट में पत्थर खदानों में छंटनी से नाराज श्रमिकों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बड़पहाड़ी और तुम्बुनी जाने वाली सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. आरोप है कि मालिकों ने पत्थर खदानों में हैवी मशीनें बैठाने के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय के श्रमिकों की छंटनी कर दी. इस वजह से इलाके के अधिकांश युवा बेरोजगार हो गये हैं. घटना के विरोध सुबह से ही स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों ने सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.
श्रमिकों की मांग है कि जब तक उन्हें उनका काम नहीं लौटाया जायेगा तब तक पत्थर खदानों में काम नहीं होने दिया जायेगा. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने आक्रोशित श्रमिकों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. उनका कहना था कि काम से हटाये गये श्रमिकों को काम पर रखना होगा. बाद में पुलिस से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर आदिवासियों ने आंदोलन वापस लिया. सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थीं.
आदिवासी उन्नयन गवता संगठन के जिला सचिव रविन सोरेन का आरोप है कि इलाके की ज्यादातर पत्थर खदानों में अत्याधुनिक मशीनों के आने से मालिकों ने श्रमिकों की छंटनी कर दी है. ऐसे में इलाके में बेरोजगारी और बढ़ गई है. दूसरी ओर, रामपुरहाट पत्थर व्यवसायी समिति के सचिव मुख्तार अहमद का आरोप है कि इलाके के श्रमिक काम ना कर जबरन रूपये मांगने की कोशिश कर रहे हैं. रूपये नहीं देने के कारण ही ये इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई है.
सौ दिन काम को लेकर तृणमूल, भाजपा समर्थकों में मारपीट
पानागढ़ : वीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत जिगड्डा ग्राम में सौ दिन काम को लेकर तृणमूल तथा भाजपा समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. घटना के बाद इलाके के दोनों राजनैतिक दलों के समर्थकों में उत्तेजना, तनाव है. परिस्थिति असामान्य होने पर मौका-ए-वारदात पर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिगड्डा ग्राम पंचायत पर तृणमूल का दखल है. जिस गांव में 100 दिन का काम होने वाला था, वह भाजपा काबिज है. ऐसे में तृणमूल समर्थित श्रमिक जब काम करने के लिए पहुंचे तो स्थानीय भाजपा समर्थकों ने विरोध किया.
ऐसे में दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया. लाठी, डंडा लेकर दोनों दल के समर्थक आपस में भिड़ गये. घटना में पांच लोग घायल हुये हैं. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola