छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान, सेहत पर एक पीरियड हुआ अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में सेहत पर एक पीरियड अनिवार्य होगा. बोर्ड ने इसके लिए सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी कर दिये हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि वह नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए सेहत पर एक पीरियड तय कर […]

विज्ञापन
आसनसोल : सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में सेहत पर एक पीरियड अनिवार्य होगा. बोर्ड ने इसके लिए सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी कर दिये हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि वह नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए सेहत पर एक पीरियड तय कर दें. यह पढ़ाई इसी साल से शुरू करने को कहा गया है.
छात्र-छात्राओं को सेहत के प्रति जागरूक रखने के लिए सीबीएसई सभी स्कूलों में सेहत की पढ़ाई करायेगा. बोर्ड का कहना है कि पहले भी सर्कुलर जारी कर इसके लिए निर्देश जारी किया जा चुका है. लेकिन स्कूलों में यह पूरी तरह से लागू नहीं हो सका है. इसके लिए फिर से यह निर्देश दिया जा रहा है. बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह तत्काल हेल्थ तथा फिजिकल एजुकेशन के लिए एक पीरियड स्कूलों में तय कर दें.
बोर्ड के अनुसार सभी स्कूलों में स्वास्थ्य व फिजिकल एजुकेशन से जुड़ी गतिविधियां भी करायी जानी हैं. स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे गतिविधियों की पूरी जानकारी का डाटा तैयार कर बोर्ड को भेजें. बोर्ड ने नौवीं तथा दसवीं कक्षा की परीक्षा देनेवाले छात्रों के लिए हेल्थ तथा फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई और गतिविधि को अनिवार्य कर दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola