सिख संगत से माफी मांगें सीएम एमएल खट्टर, करनाल में विवादास्पद टिप्पणी से कोयलांचल की सिख संगत नाराज

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विवादास्पद बयानबाजी के खिलाफ आंदोलन करने के मुद्दे पर सोमवार को बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने बैठक की. जिसमें सचिव सुरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह मक्कड, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल थे. सिख की भावनाओ को आहत करने के लिए श्री ख्ट्टर […]

विज्ञापन
बर्नपुर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विवादास्पद बयानबाजी के खिलाफ आंदोलन करने के मुद्दे पर सोमवार को बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने बैठक की. जिसमें सचिव सुरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह मक्कड, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल थे.
सिख की भावनाओ को आहत करने के लिए श्री ख्ट्टर को समस्त सिख संगत से माफी मांगनी के लिए भारी उधोग मंत्री बाबुल सुप्रियो को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. सचिव श्री सिंह ने कहा कि बीते रविवार को मनोहर लाल खट्टर करनाल के एक धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए गये थे. लेकिन कार्यक्रम स्थल के पास के मंदिर में मत्था टेक कर ही वापस लौट गये. उन्होने आयोजक कमेटी के जवाबदेही पर कहा कि समागम में जरनेल सिंह भिंडरावाला उग्रवादी की तस्वीर लगायी गयी थी.
इसलिए उन्होने उस कार्याक्रम का बहिष्कार किया. उन्होने कहा कि श्री खट्टर यदि भिंडरेवाला को अग्रवादी बता रहे है तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे का आरएसएस समर्थन क्यो करती है? मुख्यमंत्री श्री खट्टर सिख संगत के धार्मिक भावनाओ को आहत करने की कोशिश की है. इसके लिए उनको समस्त सिख संगत से माफी मांगनी चाहिए. इसके विरोध में समसत सिख संगत एक जुट होकर आंदोलन करेगा. इस मामले में सांसद श्री सुप्रियो को भी पत्र लिखा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola