शो पीस बना आरपीएफ थाना के बाहर लगा पोल, महीनों से बत्ती गुल

Updated at : 21 Sep 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
शो पीस बना आरपीएफ थाना के बाहर लगा पोल, महीनों से बत्ती गुल

पानागढ़ : पानागढ़ रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर संलग्न पानागढ़ आरपीएफ थाना पोस्ट के पास इन दिनों अंधेरे का आलम साफ तौर पर देखा जा सकता है. आरपीएफ पोस्ट के पास मौजूद पोल पर यांत्रिक त्रुटि के कारण कई महीने से लाइट नहीं जल रही है. इस कारण इस रास्ते से स्टेशन, टिकट काउंटर और आरपीएफ […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पानागढ़ रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर संलग्न पानागढ़ आरपीएफ थाना पोस्ट के पास इन दिनों अंधेरे का आलम साफ तौर पर देखा जा सकता है. आरपीएफ पोस्ट के पास मौजूद पोल पर यांत्रिक त्रुटि के कारण कई महीने से लाइट नहीं जल रही है. इस कारण इस रास्ते से स्टेशन, टिकट काउंटर और आरपीएफ कार्यालय आने-जाने वाले पैदल यात्रियों तथा आरपीएफ जवानों और अधिकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मामले को लेकर आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद से पूछने पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को कई बार मामले से अवगत कराया गया है. लेकिन इस दिशा में अब तक कोई उपयुक्त कदम नहीं उठाया गया है. चूंकि आरपीएफ पोस्ट होने के कारण उक्त रास्ते से आने जाने वाले यात्री और साधारण लोगों को वास्तविक रूप से शाम होते ही अंधेरे के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी जगह मोड़ पर उक्त विद्युत पोल पर मौजूद लाइट नहीं जलने के कारण अंधेरा छाया रहता है. लाइट के अभाव के कारण आरपीएफ पोस्ट परिसर भी अंधेरे में डूबा रहता है. पास ही मौजूद कैनल में गिरने का भय भी यात्रियों और साधारण लोगो में बना रहता है.

कई यात्रियों का कहना है कि शाम होने के बाद कोलकाता अथवा आसनसोल से आने जाने वाली ट्रेनों से पानागढ़ स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों खासकर महिला, बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. घटना को लेकर मंगलवार को एसआइजी को भी जानकारी दी गयी है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है.

यात्री शुभम सिंह, गौतम कुमार, स्नेहा कुमारी आदि ने कहा कि आसनसोल डीआरएम व रेल मंडल के संबंधित विभाग के अधिकारी इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाये ताकि इस सामान्य किंतु विकराल रूप धारण कर ली गयी समस्या से निजात मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola