हल्दिया : परीक्षा में नतीजा खराब होने पर छात्रा ने दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

हल्दिया : परीक्षा में नतीजा खराब होने पर प्रथम वर्ष की कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली. घटना पूर्व मेदिनीपुर के सूताहाटा थाना इलाके के चैतन्यपुर की है. मृत छात्रा का नाम इंद्रजीता जाना (20) है. शुक्रवार रात को उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उसने […]
विज्ञापन
हल्दिया : परीक्षा में नतीजा खराब होने पर प्रथम वर्ष की कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली. घटना पूर्व मेदिनीपुर के सूताहाटा थाना इलाके के चैतन्यपुर की है.
मृत छात्रा का नाम इंद्रजीता जाना (20) है. शुक्रवार रात को उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. वह महिषादल राज कॉलेज में रसायन विभाग में वह प्रथम वर्ष की छात्रा थी. गत 29 अगस्त को प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमिस्टर का नतीजा घोषित हुआ था.
नतीजा खराब होने पर वह अवसादग्रस्त थी. नतीजा निकलने के बाद वह अपने कमरे में ही रहती थी. खाना-पीना भी उसने बंद कर दिया था. उसके पिता शंभु जाना व घर के सभी लोग इस घटना के बाद टूट गये हैं. सूताहाटा थाने के प्रभारी जलेश्वर तिवारी ने कहा कि छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी असफलता का जिक्र किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




