सीबीआइ नहीं, सीआइडी ही करेगी पुष्पा भालोटिया केस की जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीगंज : रानीगंज के समाजसेवी भक्तिराम भालोटिया के पुत्र मनोज भालोटिया की पत्नी पुष्पा भालोटिया की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने का दायित्व पुनः सीआईडी को सौंपते हुये हाईकोर्ट के डबल बेंच ने मामले की रिपोर्ट दो महीने के भीतर पेश करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को सीआईडी की […]

विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज के समाजसेवी भक्तिराम भालोटिया के पुत्र मनोज भालोटिया की पत्नी पुष्पा भालोटिया की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने का दायित्व पुनः सीआईडी को सौंपते हुये हाईकोर्ट के डबल बेंच ने मामले की रिपोर्ट दो महीने के भीतर पेश करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को सीआईडी की जांच से असंतुष्ट हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में पांच अक्टूबर को रानीगंज के एनएसबी रोड के आई अस्पताल के समीप रहने वाली गृहवधू पुष्पा भालोटिया की मौत रहस्यमयी तरीके से हो गयी थी. अर्धजली अवस्था में श‍व बरामद किया गया था. सिर में गोली लगने का भी निशान था.
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी थी. लेकिन सीआईडी की जांच प्रक्रिया से नाखुश पुष्पा के भाई गोपाल अग्रवाल ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच का आवेदन किया था. इसे देखते हुये हाईकोर्ट ने मामले की जांच का आदेश 21 अगस्त 2018 को सीबीआई को सौंप दिया था. हाईकोर्ट ने सीआईडी को एक सप्ताह के भीतर केस से जुड़े सभी कागजात सीबीआई क�� सौंपने का आदेश दिया था. बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने हाईकोर्ट में आवेदन किया कि पुष्पा मामले की जांच में सीआईडी सही रास्ते पर जा रही है.
घटना के रहस्योद्घाटन के लिये उसे कुछ और समय दिया जाये. मामले पुन: सीआईडी को सौंपा जाये. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के डबल बेंच ने संज्ञान लेते हुए पुनः एक बार यह मामला सोमवार को सीआईडी को सौंप दिया और निर्धारित अवधि के भीतर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया. पुष्पा भालोटिया के भाई गोपाल अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने मामले को पुन: सीआईडी को सौंप दिया है, इसकी जानकारी मिली है. लेकिन इससे संबंधित कोई कागजात उनके पास नहीं आया है.
कागजात मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई के लिये आवेदन किया जायेगा. दूसरी ओर, इस संबंध में पुष्पा के ससुर भक्ति राम भालोटिया तथा पुष्पा के पति मनोज भालोटिया से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन दोनों के मोबाइल के स्विच ऑफ थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola