बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Updated at : 27 Aug 2018 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
बहनों ने  भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

दुर्गापुर : भाई-बहन के अटूट प्यार एवं विश्वास का प्रतीक राखी का त्यौहार देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ रविवार को दुर्गापुर व आस-पास के इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के कलाई पर प्यार और विश्वास के साथ राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तथा […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : भाई-बहन के अटूट प्यार एवं विश्वास का प्रतीक राखी का त्यौहार देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ रविवार को दुर्गापुर व आस-पास के इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के कलाई पर प्यार और विश्वास के साथ राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तथा उनसे रक्षा का वचन लिया.
कुछ बहनों ने मंदिरों में जाकर पूजा की और उसके बाद भाइयों को राखी बांधने की परंपरा निभायी. राखी बांधने के उपरांत बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया. भाइयों ने इस अवसर पर बहनों की रक्षा का वचन देते हुये उन्हें उपहार देकर खुश किया. राखी के मद्देनजर दुर्गापुर इलाके के विभिन्न बाज़ारों में सुबह से ही मिठाई और उपहार खरीदने वालों की भीड़ लगी थी.
मिठाई की अधिक मांग होने से दुर्गापुर के बेनाचिती बाजार, चंडीदास बाजार, माया बाजार, स्टेशन बाजार सहित सभी बाज़ारों में मिठाई की किल्लत देखी गई. दूसरे राज्यों व विदेशों में रहने वाले भाइयों को बहनों ने इन्टरनेट के माध्यम से राखी भेजी.
रक्षा बंधन के इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एंव संस्थाओं ने शिल्पांचाल के विभिन्न रेल स्टेशनों व बस पड़ावों पर आने जाने वाले यात्रियों व राहगीरों को राखी बांधी तथा उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन की बधाई दी. साथ ही लोगों को आपसी भाईचारा तथा एकजुट रहने का संदेश दिया. इलाके के दुर्गापुर स्टेशन में रेलवे पुलिस द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां रेलवे जवानों ने यात्रियों को रक्षा सूत्र बांधे. शहर के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत कादा रोड यौन पल्ली में दुर्वार महिला समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया.
वार्ड पार्षद रविंदर राम, वारिया फ़ाड़ी के आईसी समेत विभिन्न लोगों को यौन कर्मियों ने रक्षा सूत्र बांधे. सिटी सेंटर के बस पड़ाव पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस यात्रियों को रक्षा सूत्र बांधे गये. मौके पर पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी, उप मेयर अनिंदिता मुखर्जी , पूर्व पार्षद पल्लव रंजन नाग, दो नंबर ब्लॉक अध्यक्ष विप्लब विश्वास आदि उपस्थित थे.
एमआईसी राखी तिवारी ने सभी लोगों को रक्षा सूत्र बांधे इस वही एमआईसी की ओर से दुर्गापुर जेल कर्मियों एवं कैदियों को रक्षा सूत्र बांधे गए. 32 नंबर वार्ड अंतर्गत के पार्षद मानस राय की अध्यक्षता में पलासडीहा इलाके में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सागरभांगा स्थित 29 नंबर वार्ड अंतर्गत पार्षद सुनील चटर्जी की अध्यक्षता में महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया. सैकड़ों लोगों को रक्षा सूत्र बांधे.
इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन पतंजलि योग समिति, छाया सूर्य संस्था सहित जन विकास संघ की ओर से भी इलाके में रक्षाबंधन उत्सव का पालन किया गया. छाया सूर्य ने सिटी सेंटर इलाके में सिनेमा हाल के समीप वाहन चालकों को सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का संदेश देते हुए रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने इलाके से गुजरने वाले वाहन चालकों को राखी बांध कर मुंह मीठा कराया.
उसके बाद संस्था की महिलाओं ने वाहन चालकों को सड़क पर यातायात नियम का पालन करने तथा हेलमेट पहन कर वाहन चलाने का वचन लिया. संस्था के इस उद्दम को लोगों ने खूब सराहा. मौके पर संस्था के सचिव आशीष आकुड़े के अलावा सुतापा भुई, शिल्पी पाल, सोनाली भट्टाचार्य, विजय चक्रवर्ती, अनुप्रिय मुखर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे. भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न मंडलों में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भाजपा कर्मियों ने रक्षा सूत्र बांधकर लोगों में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया.
मामरा बाजार इलाके में भारतीय जनता पार्टी महिला संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधाननगर फांड़ी में भाजपा महिला समर्थकों ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे. उसके अलावा मेनगेट, बेनाचिति सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. त्यौहार को लेकर बच्चों मे खासा उत्साह देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola