फोटोग्राफर्स एसोसिएशन को मिलेगा कार्यालय, प्रसन्नता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आसनसोल फोटोग्राफर्स एसोसिसएशन ने सेनरेले रोड स्थित होटल एंबेसडर में समारोह का आयोजन किया. उदघाटन मेयर जितेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसोसिएशन के अरूप रजक ने मेयर श्री तिवारी को गुलदस्ता, उतरीय देकर उन्हें सम्मानित किया. मेयर श्री तिवारी ने इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों […]
विज्ञापन
आसनसोल : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आसनसोल फोटोग्राफर्स एसोसिसएशन ने सेनरेले रोड स्थित होटल एंबेसडर में समारोह का आयोजन किया. उदघाटन मेयर जितेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसोसिएशन के अरूप रजक ने मेयर श्री तिवारी को गुलदस्ता, उतरीय देकर उन्हें सम्मानित किया.
मेयर श���री तिवारी ने इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में केक काटा. श्री तिवारी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक फोटोग्राफी इतनी आसान नहीं थी. आज एंड्रॉयड फोन ने फोटोग्राफी को आसान बना दिया है. उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर अपनी रूचि के अनुसार प्रकृति, मनोरंजन, घटना आदि विषय वस्तुओं का चित्र खींचते और उन्हें संग्रहित करते हैं.
उन्होंने कहा कि आसनसोल में किये गये विकास कार्यों को फोटोग्राफर अपने कैमरों में कैद करें और उसे अपने दुर्लभ चित्रों में संजोये. एसोसिएशन के सदस्यों ने इस दौरान मेयर से कार्यालय की मांग की. मेयर ने कहा कि आसनसोल में उपयुक्त स्थान देखकर एसोसिएशन के सदस्यों के लिये एक कार्यालय आवंटित किया जायेगा. अवसर पर पार्षद अभिजीत आचार्या, पार्षद इंद्रानी आचार्या आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन