तीन घंटों तक सड़क जाम, पार्षद की फजीहत, सड़क मरम्मत शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े थे निवासी
Updated at : 11 Aug 2018 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : 29 नंबर वार्ड अंतर्गत वनफूल सरणी अंतर्गत ग्रेफाइट मोड़ के समीप शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. तीन घंटों तक चले आंदोलन से जोनल सेंटर से ग्रेफाइट मोड़ तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. ग्रेफाइट प्लांट […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : 29 नंबर वार्ड अंतर्गत वनफूल सरणी अंतर्गत ग्रेफाइट मोड़ के समीप शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. तीन घंटों तक चले आंदोलन से जोनल सेंटर से ग्रेफाइट मोड़ तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. ग्रेफाइट प्लांट में ड्यूटी पर आ रहे श्रमिकों एवं अधिकारियों को भारी परेशानी हुई.
वार्ड पार्षद सुनील चटर्जी को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी. उनका घेराव कर उन पर कई आरोप लगाये गये. कोक ओवेन थाना पुलिस के अदिकारियों ने सड़क मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
सागरभांगा की वनफूल सरणी में ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड प्लांट है. प्लांट में आने वाली मुख्य सड़क जोनल सेंटर, नवसागर भांगा, देशबंधु नगर बस्ती होकर गुजरी है. प्लांट में कच्चे माल ट्रकों के जरिए इन सड़कों से होकर पहुंचता है. ट्रकों के आवागमन से दो किलोमीटर सड़क जर्जर हो गई है.
गड्ढे बनने से दुर्घटना की आशंका है. जर्जर सड़क के कारण डंपर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी. उस समय भी स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए आंदोलन किया था.
शुक्रवार को प्रदर्शनकारियो ने सड़क निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने की मांग रखी. नेतृत्व कर रही उमा मजूमदार तथा आलोक सिंह आदि ने कहा कि प्रबंधन एवं अड्डा की लापरवाही के कारण ही अभी तक सड़क मरम्मत नहीं हो सकी है. पार्षद भी कोई पहल नहीं कर रहे हैं. सड़क मरम्मत शीघ्र शुरु करना होगा, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा.
सड़क निर्माण की मांग पर अड़ जाने के कारण प्रबंधन ने श्रमिकों से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराया. उसके पश्चात प्रदर्शन कर रहे लोगो का गुस्सा शांत हुआ. वार्ड पार्षद सुनील चटर्जी ने कहा कि पहले भी निगम एवं प्रबंधन को सड़क निर्माण के लिए आवेदन किया गया था लोगों का आंदोलन से वे सहमत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




