वे-ब्रिज खराब होने से कोयला डिस्पैच बाधित, दो दिनों तक ट्रक पर लगे प्रतिबंध से व्यवसायियों को भारी घाटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बराकर : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के चांच विक्टोरिया एरिया की दामागोड़िया कोलियरी में बुधवार की सुबह रेलवे साइडिंग स्थित वे ब्रिज में मिट्टी और बरसात का पानी भर जाने से लगभग दो घंटा तक डिस्पैच बाधित रहा. बिना सूचना के दो दिन तक कोयला व्यवसायियों के ट्रक कोलियरी में नहीं घुसने देने पर उन्होंने […]
विज्ञापन
बराकर : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के चांच विक्टोरिया एरिया की दामागोड़िया कोलियरी में बुधवार की सुबह रेलवे साइडिंग स्थित वे ब्रिज में मिट्टी और बरसात का पानी भर जाने से लगभग दो घंटा तक डिस्पैच बाधित रहा. बिना सूचना के दो दिन तक कोयला व्यवसायियों के ट्रक कोलियरी में नहीं घुसने देने पर उन्होंने आक्रोश जताया.
बुधवार की सुबह 09: 15 बजे वे-ब्रिज पर ट्रक लगने शुरू हो गये. लेकिन वे-ब्रिज में मिट्टी-कीचड़ तथा बारिश का पानी घुस जाने पर वे-ब्रिज ने काम करना बंद कर दिया. इसकी शिकायत कोलियरी अधिकारियों से करने के बावजूद लगभग दो घंटे तक कार्य ठप्प रहा. ट्रक चालकों और खलासी ने मिलकर वे-ब्रिज को साफ किया. उसके बाद कार्य आरंभ हुआ.
दूसरी ओर कोयला व्यवसायी अमरजीत गुप्ता, जितेन्द्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि वाशरी थ्री ग्रेड के कोयले का आवंटन दो अगस्त से आठ अगस्त के लिए था. लेकिन बिना सूचना के पांच तथा छह अगस्त को ट्रक कोलियरी में नहीं घुसने दिया गया. जिसकी शिकायत कोलियरी के डिस्पैच अधिकारी जंयत कुमार से की गई.
लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकला. जिससे कोयला व्यवसायियों को समय से ट्रक लोड नहीं होने पर भारी नुकसान उठाना पड़ा. बल्कि अधिकारी अपने बचाव में बैकडेट का नोटिस लगाकर अपना बचाव करने में लगे हुए हैं. समस्या का हल नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










