पार्षद के देवर पर दुर्व्यवहार, मारपीट करने का आरोप, चलाया जन हस्ताक्षर अभियान

थाने में ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी की मांग अंचल का बिजली कनेक्शन काटने पर कोलियरी अंचल के निवासियों में रोष पार्षद पर लगाया निष्क्रियता का आरोप, जीत के बाद नहीं आयी सुधि लेने इलाकावासियों की इलाके में अर्जुन एवं उसके गुर्गों के खिलाफ की गयी पोस्टरबाजी रानीगंज : वार्ड 37 की पार्षद श्यामा उपाध्याय के देवर […]
थाने में ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी की मांग
विरोध करने पर उसे फिर जोड़ दिया गया था लेकिन छह दिन पूर्व फिर अर्जुन के कहने पर मनमोहन सिंह ने लाइन काट दी. वर्ष 1977 से ही महावीर कोलियरी अंचल में इसीएल बिजली आपूर्ति करती है. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पार्षद श्यामा उपाध्याय के कार्यालय के तमाम कार्य देवर अर्जुन उपाध्याय देखता है. समस्या लेकर जाने वाले लोगों से वह दुर्व्यवहार, मारपीट करता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुलिस कमिश्नर, बोरो चेयरपर्सन संगीता शारदा से शिकायत की गयी है. रानीगंज थाना में ज्ञापन पत्र दे कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बाध्य होकर पुन: उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर रानीगंज थाना पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. महावीर कॉलोनी अंचल में उसके खिलाफ पोस्टर बाजी भी की गई है.
टीएमसी वार्ड अध्यक्ष रामू चटर्जी ने बताया कि जीत के बाद श्यामा ने एक बार भी महावीर कोलियरी अंचल की जनता की सुध नहीं ली है. किसी भी समस्या को लेकर यहां के लोग जब उनके कार्यालय में जाते हैं तो अर्जुन व उसके गुर्गे वार्डवासियों से मारपीट करते हैं. जानकारी टीएमसी के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन दासू तथा अन्य जिला स्तर के नेताओं को दी गयी है. रानीगंज पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों अर्जुन के विरुद्ध मिले ज्ञापन को लेकर धारा 107 के तहत जांच पड़ताल की जा रही है. दूसरी ओर, इस संबंध में अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. कुछ लोग कंपनी की जमीन तथा क्वार्टर गैरकानूनी तरीके से हड़पने की कोशिश कर रहे थे. इसका विरोध करने पर इस तरह का आरोप उन पर लगाया जा रहा है. सभी आरोप निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




