बसें गयीं कोलकाता, दुर्गापुर में यात्रियों को परेशानी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर: तृणमूल की कोलकाता शहीद सभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार की देर रात से ही पार्टी समर्थकों तथा कर्मियों का प्रस्थान होने लगा. शनिवार की सुबह बस पड़ाव तथा रेलवे स्टेशन पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पार्टी का झंडा लिए हर कोई कोलकाता रवाना हो रहा था. कोलकाता रवाना होने के कारण […]

विज्ञापन
दुर्गापुर: तृणमूल की कोलकाता शहीद सभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार की देर रात से ही पार्टी समर्थकों तथा कर्मियों का प्रस्थान होने लगा. शनिवार की सुबह बस पड़ाव तथा रेलवे स्टेशन पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पार्टी का झंडा लिए हर कोई कोलकाता रवाना हो रहा था. कोलकाता रवाना होने के कारण शहर का अधिकांश इलाके में सन्नाटा पसरा रहा.
लंबी दूरी एवं शहर के भीतर चलने वाली मिनी बसों की संख्या काफी कम होने के कारण छात्रों, दिन मजदूरो , प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. विभिन्न रूटों में बस का परिचालन भी काफी कम रहा. सिटी सेंटर बस पड़ाव से समर्थकों को जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई. मेयर दिलीप अगस्ति, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने झंडा दिखाकर लोगों को कोलकाता रवाना किया. बस कम चलने के कारण यात्रीयो को बसों के छत पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola