डीएसपी में सिर पर लोहे का टुकड़ा गिरने से असिस्टेंट मैनेजर की मौत

Updated at : 19 Jul 2018 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसपी में सिर पर लोहे का टुकड़ा गिरने से असिस्टेंट मैनेजर की मौत

दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट के एसएमएस विभाग में बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान सिर पर लोहे का बड़ा टुकड़ा गिर जाने के कारण असिस्टेंट मैनेजर अनिर्वान सिन्हा (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में उन्हें डीएसपी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिर्वान डीएसपी के एसएमएस विभाग […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट के एसएमएस विभाग में बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान सिर पर लोहे का बड़ा टुकड़ा गिर जाने के कारण असिस्टेंट मैनेजर अनिर्वान सिन्हा (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में उन्हें डीएसपी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
अनिर्वान डीएसपी के एसएमएस विभाग अधीन कंटिन्यू कास्टिंग प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. इस्पातनगर के सी-जोन इलाके के भगत सिंह स्थित क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे. परिवार में उनकी पत्नी एवं एक वर्ष की कन्या संतान है. मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर छा गयी.
जानकारी के अनुसार, अनिर्वान सिन्हा बुधवार प्रथम पाली की ड्यूटी के दौरान प्लांट में एसएमएस विभाग के ब्लू कम राउंड कस्टम सेक्शन में काम कर रहे थे. करीब 11 बजे अचानक ऊपर से एक बार उनके माथे के ऊपर आ गिरा. इससे उनके सिर में गहरी चोट लग गयी. वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. प्लांट के श्रमिक पहले उन्हें प्लांट मेडिकल में ले गये. हालत बिगड़ती देख उन्हें डीएसपी मेन अस्पताल भेज दिया गया. मेन अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया.
अनिर्वान सिन्हा की मौत के बाद सुरक्षा के सवाल पर श्रमिकों का रोष बढ़ गया है. सभी श्रमिक यूनियनों ने इस दर्दनाक घटना को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सीटू, इंटक, आइएनटीटीयूसी, बीएमस के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा में लगातार लापरवाही बरत रहा है. इसके पहले भी डीएसपी प्लांट में एसएमएस, कोकओवेन विभाग में ड्यूटी के दौरान कई श्रमिकों की मौत हो चुकी है. प्रबंधन श्रमिकों को सुरक्षा प्रदान करने में व्यर्थ साबित हो रहा है.
इस संदर्भ में डीएसपी जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय समझदार ने कहा कि घटना काफी दुखद है. अनिर्वान सिन्हा को करीब 11 बजे काम करने के दौरान अचानक किसी कारणवश उनके सिर पर बार गिर जाने के कारण गहरी चोट लगी. डीएसपी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों की जांच के लिए हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola